
प्रेग्नेंसी एक ऐसा समय होता है, जब एक महिला को बहुत सावधानी बरतनी होती है. इस दौरान थोड़ी-सी भी लापरवाही गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बेबी के लिए रिस्की साबित हो सकती है. यही कारण है कि प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी काम को करने से पहले महिलाओं के मन में सवाल आते हैं कि क्या ऐसा करना सुरक्षित है या नहीं. दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाएँ एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं या कुछ महिलाएँ ऐसी भी होती हैं, जो प्रेग्नेंसी के पहले से ही एक्सरसाइज करती थीं और अब वे उसे जारी रखना चाहती हैं. बता दें कि अगर ये एक्सरसाइज हल्की-फुल्की होती है, तो इनमें कोई परेशानी नहीं होती है. लेकिन जहाँ इसमें जंपिंग यानी कि उछल-कूद करना शामिल होता है, तो यह प्रेग्नेंसी के लिए नुकसानदायक हो सकता है. माइलो के इस आर्टिकल में जानिए कि प्रेग्नेंसी के दौरान जंपिंग करने से किस तरह के रिस्क बढ़ सकते हैं.
प्रेग्नेंसी में जंपिंग के कारण कई तरह के कॉम्प्लिकेशन हो सकते हैं. यहाँ हम आपको कुछ मुख्य कॉम्प्लिकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं;
जंपिंग का प्रेग्नेंसी पर नेगेटिव असर हो सकता है. ख़ासकर प्रेग्नेंसी के शुरुआती तीन महीनों में ऐसी एक्टिविटी में शामिल होने से मिसकैरेज की आशंका बढ़ जाती है. दरअसल, जंपिंग करने से पेट पर जोर पड़ सकता है, जिसका नतीजा मिसकैरेज के रूप में सामने आ सकता है.
प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण आपके जॉइन्ट और लिगामेंट्स सॉफ्ट हो जाते हैं, जिसके कारण उन पर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में प्रेग्नेंसी में जंपिंग करने से आपके जॉइन्ट से लिगामेंट्स पर दबाव पड़ सकता है, जिससे चोट का खतरा बढ़ सकता है.
जंपिंग या कूदने से आपके पेट में दर्द हो सकता है और यही दर्द प्रीटर्म लेबर का कारण बन सकता है. प्रीटर्म लेबर होने की स्थिति में बेबी का समय से पहले ही जन्म हो जाता है. जब बेबी समय से पहले जन्म ले लेता है, तो उसे कई तरह के कॉम्प्लिकेशन का सामना करना पड़ सकता है.
जंपिंग के कारण प्लेसेंटा यूटरस की इनर वॉल से अलग हो सकता है, जिसके कारण बच्चे को ब्लड और ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो सकती है. इस कारण गर्भ में ही बच्चे की मृत्यु हो सकती है.
प्रेग्नेंसी के दौरान जंपिंग की बजाय आप ऐसी एक्सरसाइज करें, जिसमें ज़्यादा फिजिकल एक्टिविटी शामिल न हो; जैसे- आप वॉक कर सकते हैं, या फिर फ्लोर पर बैठ कर मेडिटेशन कर सकते हैं. इसके साथ ही, नीचे बताई गई बातों का भी ध्यान रखें;
1. डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें. वह आपकी हेल्थ कंडीशन के आधार पर आपको सही एक्सरसाइज का सुझाव दे सकते हैं.
2. प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज करने के दौरान हमेशा ढीले कपड़े पहनें, ताकि एक्सरसाइज करने के दौरान आपको किसी भी तरह का डिसकंफर्ट न हो.
3. एक्सरसाइज के लिए सही जगह को चुनें. ऐसी किसी जगह पर एक्सरसाइज न करें, जहाँ अधिक गर्मी लगती हो.
4. एक्सरसाइज करने के लगभग आधे घंटे बाद ढेर सारा पानी पिएँ.
इसे भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं गर्भावस्था में कौन सी एक्सरसाइज करने पर होंगे ज़बरदस्त फ़ायदें
प्रेग्नेंसी के दौरान ऐसी किसी भी एक्सरसाइज में शामिल होने से बचें, जिसमें आपको कूदना पड़ता हो, या जिसके कारण आपके पेट पर दबाव पड़ता हो. ऐसी एक्सरसाइज आपके और आपके बेबी दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है.
1. Cooper DB, Yang L. (2023). Pregnancy And Exercise.
2. Hinman SK, Smith KB, Quillen DM, Smith MS. (2015). Exercise in Pregnancy: A Clinical Review. Sports Health.
3. Madsen M, Jørgensen T, Jensen ML, Juhl M, Olsen J, et al. (2007). Leisure time physical exercise during pregnancy and the risk of miscarriage: a study within the Danish National Birth Cohort.
Can jumping cause miscarriage in early pregnancy in English, Can jumping cause miscarriage in early pregnancy in Bengali, Can jumping cause miscarriage in early pregnancy in Tamil, Can jumping cause miscarriage in early pregnancy in Telugu
Yes
No














Jyoti is a Hindi Content Writer who knows how to grip the audience with her compelling words. With an experience of more




Influenza and boostrix injection kisiko laga hai kya 8 month pregnancy me and q lagta hai ye plz reply me
Hai.... My last period was in feb 24. I tested in 40 th day morning 3:30 .. That is faint line .. I conculed mylo thz app also.... And I asked tha dr wait for 3 to 5 days ... Im also waiting ... Then I test today 4:15 test is sooooo faint ... And I feel in ma body no pregnancy symptoms. What can I do .
Baby kicks KB Marta hai Plz tell mi
PCOD kya hota hai
How to detect pcos
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.



This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |