This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

माँ बनने में नहीं करनी चाहिए जल्दबाजी

Conception Myths & Facts
Written by - Loveleen Guptaअंतिम अपडेट: May 19, 2026
माँ बनने में नहीं करनी चाहिए जल्दबाजी
Likes845 Likes|
Read time4 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • विशेषज्ञों के अनुसार माँ बनने की सही उम्र 20 से 35 वर्ष होती है, इससे पहले या बाद में गर्भधारण करने पर शिशु में विकृति की आशंका बढ़ जाती है।
  • न्यूजीलैंड के शोध में पाया गया कि शादी के तुरंत बाद गर्भधारण करने वाली महिलाओं को प्री-एक्लेमप्सिया का तीन गुना खतरा होता है, जिससे माँ और बच्चे की जान को जोखिम होता है।
  • कम या ज्यादा उम्र में गर्भधारण करने से बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर पैदा हो सकते हैं, इसलिए 30 की उम्र से पहले गर्भधारण की योजना बनाना बेहतर माना जाता है।
  • गर्भधारण की तैयारी के लिए क्या ज़रूरी है? Explore our Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns.
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9
Organic Aloe Vera (300 ml)
Organic Aloe Vera (300 ml)
Rating4.4

माँ बनना हर महिला का सपना होता है. लेकिन यह बेहद जरूरी है कि बच्चा सही समय और उम्र में पैदा किया जाए. विशेषज्ञों के मुताबिक बच्चे को जन्म देने की सही उम्र 20 से 35 वर्ष के बीच होती है. इससे पूर्व या बाद में गर्भधारण करने पर गर्भस्थ शिशु में विकृति की आशंका ज़्यादा होती है. ये विकृतियां क्रोमोज़ोम जीन में हुई किसी गड़बड़ी के कारण आ सकती हैं. इसलिए अधिक या कम उम्र में गर्भ धारण करने से बचना चाहिए. शोध के अनुसार न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने भी इस बात का खुलासा किया है, जो महिलाएँ शादी के तुरंत बाद बच्चे पैदा कर लेती हैं, उन्हें गर्भधारण में तो समस्याएं आती ही हैं, उनका बच्चा भी अस्वस्थ पैदा होता है।

न्यूजीलैंड में ऑकलैंड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने शोध के दौरान पाया कि जो महिलाएँ शादी के कुछ दिनों या कुछ हफ्तों के बाद ही गर्भवती हो जाती हैं, उनकी और उनके बच्चे की जान को तीन गुना खतरा बढ़ जाता है. इस अवस्था को प्री-एक्लेमप्सिया कहते हैं. इसके कारण न्यूजीलैंड में हर साल एक हजार नवजात बच्चों और दस माँओं की मृत्यु हो जाती है.

ब्रिटिश अखबार 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक शोधकर्ताओं ने पहली बार गर्भधारण करने वाली 2,507 महिलाओं से इस बारे में बात की. उन्होंने इन महिलाओं से पूछा कि वह बच्चे के पिता के साथ कितने समय से हैं. उसके बाद परिणामों से पता लगा कि जो महिलाएँ शादी के छह महीने बाद गर्भवती हुई थीं, उनके बच्चे अपेक्षाकृत स्वस्थ थे और उनमें प्री-एक्लेमप्सिया की संभावना भी कम पाई गई.

इससे यह निष्कर्ष निकाला गया कि शादी के बाद कुछ समय रुक कर बच्चा पैदा करना माँ और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है. इस शोध के परिणाम जर्नल ऑफ रिप्रोडक्टिव इम्यूनोलॉजी में प्रकाशित किए गए हैं.

क्यों नहीं करना चाहिए कम या ज्यादा उम्र में गर्भधारण?

जो महिलाएँ 35 की उम्र के बाद या 18 साल की उम्र से पहले गर्भधारण करती हैं, उनके बच्चों में मानसिक कमजोरी आ सकती है. साथ ही ऐसे बच्चे सामान्य पैदा हुए बच्चों की तुलना में शारीरिक और मानसिक तौर पर कमजोर भी होते हैं. यूं तो गर्भधारण की सही उम्र का कोई सटीक अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, लेकिन कम से कम 30 की उम्र से पहले गर्भधारण कर लेना चाहिए, क्‍योंकि 35 की उम्र के बाद गर्भधारण करने के अवसर भी कम हो जाते हैं.

कम उम्र में माँ बनने के जोखिम

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक वर्ष 18 वर्ष से कम उम्र की करीब 73 लाख लड़कियां माँ बनती हैं, जिसकी वजह से माँ और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य के लिए कई चुनौतियां पैदा हो जाती हैं. इन 73 लाख में से भी तकरीबन 20 लाख लड़कियां वे होती हैं जिनकी उम्र 14 वर्ष या उससे भी कम होती है. ऐसी लड़कियों को भविष्य में कई स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती हैं, जिसके सामाजिक कुपरिणाम भी होते हैं और इन लड़कियों की मौत होने का खतरा भी बढ़ जाता है.

गर्भधारण की सही उम्र में मांओं की भरोसेमंद पसंद

सही समय पर माँ बनने की योजना बना रही हैं? ये उत्पाद आपकी प्रजनन यात्रा को सहज और स्वस्थ बनाने में मदद करेंगे।

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

410 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()
Organic Aloe Vera (300 ml)

Organic Aloe Vera (300 ml)

Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience

4073 Moms bought
₹289₹32912% Off
Rating
4.4
(45)
Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Loveleen Gupta
Loveleen Gupta

A working mother with more than two decades of experience in writing for the publishing industry and digital space, Loveleen Gupta loves dabbling in creative writing also. A graduate from Miranda House, she uses her personal experiences to express herself.


Related Articles

Questions about this article

  • trying to conceive

    Kuch problem ki vaja se sayd koi women ki sadi 36.ya 40 me me hoti he to kya. pregnet hoti he ya fir use kya problem aati he

  • trying to conceive

    Meri dost dusra bacha 38,39 ki age se kar rahi thi Dr.ko bhi dikhaya 9 months dava bhi karai but cansiv nahi hua aaj oh 42 ki ho gai ,aap iske bare me kya kahege kuch Ray dijiye

  • trying to conceive

    Par Mai 34 year ki ho gyi hu... Ab let krna mtlb

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9
foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.